{"_id":"68513239f38207c93b086d08","slug":"impact-of-amar-ujala-news-five-accused-who-tied-a-young-man-to-a-pole-and-beat-him-have-been-arrested-in-bhat-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की खबर का असर: खंभे से बांधकर युवक की पिटाई करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की खबर का असर: खंभे से बांधकर युवक की पिटाई करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार
Tue, 17 Jun 2025 03:39 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 17 Jun 2025 03:39 PM IST
सार
बलौदाबाजार जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरीडीह में मुखबिरी के शक में एक युवक को खंभे से बांधकर लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलौदाबाजार जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरीडीह में मुखबिरी के शक में एक युवक को खंभे से बांधकर लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है। यह मामला उस वक्त सामने आया जब पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें देखा गया कि युवक को गांव के चौक में खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा जा रहा है। ग्रामीणों की भीड़ के सामने हुई यह वारदात पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई थी।
विज्ञापन
बताया गया कि युवक पर खनिज विभाग को अवैध रेत खनन की सूचना देने का शक था। इसी शक के चलते आरोपियों ने सार्वजनिक रूप से उसकी पिटाई की। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह मामला न केवल स्थानीय प्रशासन की सक्रियता का प्रमाण है बल्कि यह भी दर्शाता है कि मीडिया की भूमिका समाज में कितना प्रभावशाली हो सकती है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन