फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Police caught accused who fled after killing his elder brother

Bhatapara: बड़े भाई की हत्याकर फरार हुआ आरोपी छोटा, पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दबोचा... इसलिए किया था कत्ल

Tue, 10 Jun 2025 11:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 10 Jun 2025 11:29 PM IST
सार

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह अपने मामा से मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी बड़े भाई राजू राम ने उससे पूछा कि किससे बात कर रहा है और फोन छीन लिया। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
Police caught accused who fled after killing his elder brother
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाटापारा के ग्राम बिजराडीह में 9 जून को हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। छोटे भाई द्वारा बड़े भाई की हत्या किए जाने के मामले में आरोपी भुवनेश्वर यदु को पुलिस ने भाटापारा रेलवे स्टेशन व जय स्तंभ चौक के पास से धर दबोचा है।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाटापारा एसडीओपी तारेश साहू ने बताया कि मृतक राजू राम यदु की मां दुपत यदु ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जब वह तालाब से घर लौटीं तो देखा कि छोटा बेटा जल्दी में गाड़ी लेकर जा रहा था। शक होने पर जब वह घर के अंदर पहुंचीं, तो बड़ा बेटा खून से लथपथ जमीन पर पड़ा मिला।
विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने भुवनेश्वर यदु की तलाश शुरू की और मुखबिर से सूचना मिली कि वह भाटापारा रेलवे स्टेशन व जय स्तंभ के पास देखा गया है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में भुवनेश्वर यदु ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह अपने मामा से मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी बड़े भाई राजू राम ने उससे पूछा कि किससे बात कर रहा है और फोन छीन लिया। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई और गुस्से में आकर भुवनेश्वर ने घर में रखी नाइलॉन की रस्सी से बड़े भाई का गला घोंटकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद पास में रखा लोहे का तवा उठाकर सिर पर वार कर दिया, जिससे राजू राम की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है और घटना में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed