फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Thieves are in high spirits in the district theft in a businessman house in broad daylight in Balodabazar

Balodabazar: जिले में चोरों के हौसले बुलंद, कारोबारी के घर में दिनदहाड़े चोरी, लाखों का माल किया पार

Sat, 18 Jan 2025 01:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 18 Jan 2025 01:32 PM IST
सार

बलौदाबाजार के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छांछी में चोरों ने व्यापारी के घर पर धावा बोलते हुए 10 लाख नकद, 20 लाख से ज्यादा के सोने-चांदी के जेवरात और नई क्रेटा कार सहित सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए।

विज्ञापन
Thieves are in high spirits in the district theft in a businessman house in broad daylight in Balodabazar
कारोबारी के घर लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलौदाबाजार के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छांछी में चोरों ने व्यापारी के घर पर धावा बोलते हुए 10 लाख नकद, 20 लाख से ज्यादा के सोने-चांदी के जेवरात और नई क्रेटा कार सहित सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए। चोरों ने दिनदहाड़े चोलेश उर्फ पिंटू साहू के घर को निशाना बनाया। साहू जो कसडोल के व्यापारी और गणपति एजेंसी के मालिक हैं, के घर से चोरों ने 10 लाख नकद, 20 लाख से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के गहने और नई क्रेटा कार चुरा ली। इतना ही नहीं, चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे घटना की जांच में मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


बता दें कि दूसरी घटना देर रात 2:30 बजे की बताई जा रही है। जब घर खाली था, तब चोरों ने आराम से घर में घुसकर चोरी को अंजाम दिया। घटना के दौरान एक घर का ताला तोड़ते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। ग्राम छांछी के अलावा कसडोल के राम जानकी नगर में भी तीन घरों के ताले टूटे पाए गए। चोरों ने सुनसान घरों को अपना निशाना बनाया। हाल ही में कसडोल थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती नजर आ रही हैं। बुधवार को ही ग्राम छांछी में एक व्यापारी के घर से लगभग 50 लाख रुपये की चोरी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। चोरी की बढ़ती घटनाओं ने कसडोल के निवासियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed