सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bear attacked Four villagers who went to pluck tendu leaves in Kabirdham

CG: तेंदूपत्ता तोड़ने गए चार ग्रामीणों पर भालू ने किया हमला, एक की हालत गंभीर; डिप्टी सीएम ने की मुलाकात

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Mon, 12 May 2025 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम के थुवापानी जंगल में भालू के हमले में चार ग्रामीण घायल हो गए, जिनका कवर्धा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने घायलों से मुलाकात की। उन्होंने बेहतर इलाज और वन विभाग से तत्काल सहायता का निर्देश दिया।

bear attacked Four villagers who went to pluck tendu leaves in Kabirdham
डिप्टी सीएम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के ग्राम थुवापानी के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान ग्रामीणों पर दो भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिससे चार ग्रामीण घायल हो गए। इन घायलों का उपचार कवर्धा जिला अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों में ग्राम बाघूटोला निवासी सुखराम पटेल, उमेंद पटेल, ग्राम चिखली निवासी  फूल बाई और ग्राम दियाबार निवासी राजमती शामिल हैं। इन सभी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका इलाज जारी है। 

Trending Videos


एक ग्रामीण को रायपुर रेफर किया गया है। वहीं, आज सोमवार को घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा तत्काल जिला अस्पताल कवर्धा पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विजय शर्मा ने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाए। वन विभाग द्वारा तत्काल राहत के तौर पर घायलों को सहायता राशि प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed