फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Accused of double murder arrested in Bemetara

Bemetara: डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार, कर्ज के पैसे वापस मांगने पर कर दी थी बुजुर्ग दंपती की हत्या

Tue, 02 May 2023 10:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 02 May 2023 10:14 PM IST
सार

20 अप्रैल को ग्राम सिलघट के बंजारी मंदिर के पास खेतमें बने मकान में दो बुजुर्ग दंपत्ति सुखीराम निषाद व श्यामवती निषाद की अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हत्या की दी गई थी।

विज्ञापन
Accused of double murder arrested in Bemetara
बुजुर्ग दंपती की हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलघट में 20 अप्रैल को हुई बुजुर्ग दंपत्ति के हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। बुजुर्ग द्वारा आरोपी से उधार में दिए गए रुपए को वापस मांगा जा रहा था। जिसको लेकर उसने मौत के घाट उतार दिया। बेमेतरा एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि 20 अप्रैल को ग्राम सिलघट के बंजारी मंदिर के पास खेतमें बने मकान में दो बुजुर्ग दंपत्ति सुखीराम निषाद व श्यामवती निषाद की अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हत्या की दी गई थी।

विज्ञापन


विवेचना के दौरान लोगो से पूछताछ पर घटना में आरोपी कन्हैया मरकाम पिता स्व. सुकलाल मरकाम उम्र 50, निवासी ग्राम सिलघट, पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला के ऊपर संदेह व्यक्त हुआ। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन

 

आरोपी कन्हैया मरकाम ने पुलिस को बताया कि मृतक सुखीराम निषाद कर्ज में दिया उधारी पैसा को वापस करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर आरोपी ने 19 अप्रैल की रात सुखीराम निषाद की गला घोंटकर हत्या कर दिया। इसके बाद उसकी पत्नी श्यामबती द्वारा देख लिए जाने पर उसे भी धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने बाद में मृतक सुखीराम निषाद कहीं जिंदा न हो जाए, यह सोचकर उसके गले पर चाकू से काट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed