सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Accused who robbed Rs 1.87 lakh at knife point arrested

Bemetra: चाकू की नोक पर 1.87 लाख लूटे, रास्ते पूछने के बहाने रोका था, पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Sep 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
सार

मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी कोमल यदु को पकड़ा। इससे पूछताछ में पता चला कि अपने साथी तोसन यदु व डिगेश्वर यदु निवासी रोहरा के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

Accused who robbed Rs 1.87 lakh at knife point arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रविवार की बेमेतरा साइबर सेल व थाना नवागढ़ पुलिस टीम ने लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नवागढ़ एसआई अलील चंद ने बताया कि एक सितंबर को प्रार्थी मदन मनहर (50 वर्ष), निवासी छेरकापुर, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने अपने आवेदन में बताया कि एक सितंबर को एक लाख 87 हजार 774 रुपये लेकर अपनी बाइक से भाठापारा से अपने ग्राम छेरकापुर जा रहा था। तभी संबलपुर पहुंचने से पहले मेन रोड में एक बाइक में सवार तीन व्यक्ति आए और उसे रोककर संबलपुर जाने का रास्ता पूछा, जिन्हें संबलपुर जाने का रास्ता बताकर अपने घर जाने के लिए आगे निकल गया। इसके बाद शाम करीब 03.30 बजे बेलटुकरी मोड़ के पहुंचा ही था, उसी समय वही तीनों व्यक्ति सामने आ गया और उसे रुकवाया। 

Trending Videos


इस दौरान चाकू दिखाकर डराने धमकाने लगे व बेल्ट से मारपीट कर नकदी 1.87 हजार रुपये व मोबाइल फोन को लूट कर भाग गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी कोमल यदु को पकड़ा। इससे पूछताछ में पता चला कि अपने साथी तोसन यदु व डिगेश्वर यदु निवासी रोहरा के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। लूट के पैसे को तीनों ने बांट लिया और रकम खर्च करने की बात कबूली है। सभी आरोपी बलौदा बाजार जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों को न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed