{"_id":"685909d701b2d268190116c3","slug":"bank-employee-fell-into-shivnath-river-along-with-his-car-police-took-him-out-with-the-help-of-a-crane-in-bem-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा: शिवनाथ नदीं में कार समेत गिरा बैंककर्मी, पुलिस ने क्रेन की मदद से निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा: शिवनाथ नदीं में कार समेत गिरा बैंककर्मी, पुलिस ने क्रेन की मदद से निकाला बाहर
Mon, 23 Jun 2025 02:18 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:18 PM IST
सार
बेमेतरा जिले में आज सुबह करीब नौ बजे एक कार शिवनाथ नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
शिवनाथ नदीं में कार समेत गिरा बैंककर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले में आज सुबह करीब नौ बजे एक कार शिवनाथ नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया। हादसा सिमगा-बेमेतरा शिवनाथ नदी के पुराने पुल पर हुआ है। भारी मशक्कत के बाद कार को बाहर लाया गया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक का नाम अमित कोल है, जो बेमेतरा के बैंक आफ इंडिया में पदस्थ था। मृतक मूलतः जबलपुर का रहने वाला है, जो बीते कुछ साल से बेमेतरा के बैंक आफ इंडिया में पदस्थ था। मृतक ड्यूटी के लिए आ रहा था, इसी दौरान कार समेत शिवनाथ नदी में जा गिरा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन