{"_id":"6a4fa725bea7bb4ed20d0f59","slug":"bemetara-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4483456-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा के तीन ब्लाइंड मर्डर अब भी अनसुलझे: DIG ने पहचान और आरोपियों की सूचना पर 5-5 हजार रुपए का रखा इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा के तीन ब्लाइंड मर्डर अब भी अनसुलझे: DIG ने पहचान और आरोपियों की सूचना पर 5-5 हजार रुपए का रखा इनाम
Thu, 09 Jul 2026 10:06 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 10:06 PM IST
सार
बेमेतरा जिले के तीन चर्चित ब्लाइंड मर्डर मामलों का अब तक खुलासा नहीं होने पर डीआईजी रामकृष्ण साहू ने आज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। दो मामलों में मृतक और मृतिका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
बेमेतरा एसपी ऑफिस में बैठक आयोजित की गई थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले के तीन चर्चित ब्लाइंड मर्डर मामलों का अब तक खुलासा नहीं होने पर डीआईजी रामकृष्ण साहू ने आज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। दो मामलों में मृतक और मृतिका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जबकि तीनों मामलों में आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए DIG ने अज्ञात मृतक-मृतिका की पहचान कराने और आरोपियों तक पहुंचाने वाली सूचना पर 5-5 हजार रुपए के नगद इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
साथ ही जांच में तेजी लाने के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन कर तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और अंतरजिला समन्वय के जरिए जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।समीक्षा के दौरान थाना सिटी कोतवाली के दो और थाना नवागढ़ के एक ब्लाइंड मर्डर केस की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में DIG रामकृष्ण साहू ने स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पुराने मामलों का जल्द खुलासा पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए निरीक्षक मयंक मिश्रा, चंद्रदेव वर्मा, कृष्णकांत सिंह, दुलेश्वर चंद्रवंशी और उपनिरीक्षक योगेश अग्रवाल सहित विशेष टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, एसडीओपी भूषण एक्का सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये है तीन अनसुलझे मर्डर के मामले
केस - 1
पहला मामला 6 दिसंबर 2024 का है, जब ग्राम तिवरैया स्थित शिवनाथ नदी एनीकट से 30 से 35 वर्षीय अज्ञात युवक का सड़ी-गली अवस्था में शव मिला था। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच में हत्या के बाद शव नदी में फेंके जाने की पुष्टि हुई। युवक ने नारंगी रंग की New York 1999 लिखी फुलबांह टी-शर्ट, काला सैंडो, स्लेटी रंग का अंडरवियर, काला-भूरा मफलर और काले मोजे पहन रखे थे।
विज्ञापन
केस - 2
दूसरा मामला 22 जून 2025 का है। ग्राम रांका के तावा भाठा नहर में सीमेंट पाइप के भीतर 25 से 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला था। जांच में हत्या की पुष्टि हुई। महिला ने पीले-सफेद रंग की लाइनिंगदार कुर्ती, नीली लेगिंग, प्लास्टिक की चूड़ियां और मोती वाले बाले पहन रखे थे। घटनास्थल से एक गुलाबी महिला चप्पल और नीले रंग का पुरुष अंडरवियर भी बरामद हुआ था, जिसे पुलिस अहम सुराग मान रही है।
केस -3
तीसरा मामला थाना नवागढ़ क्षेत्र का है। 10 जुलाई 2022 को बाघुल-नवागढ़ मार्ग किनारे पानी से भरे गड्ढे में मिले शव की पहचान शत्रुहन मानदेव (31) के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई, लेकिन चार साल बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

बेमेतरा एसपी ऑफिस में बैठक आयोजित की गई थी