बेमेतरा: एसपी ने किया थानों का निरीक्षण, बोले- अनुशासन से समझौता नहीं; लापरवाह पुलिसकर्मियों को अल्टीमेटम
बेमेतरा जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने पदभार संभालने के बाद पुलिसिंग का जमीनी हाल जानने के लिए सिटी कोतवाली थाना, पुलिस कंट्रोल रूम, डायल-112 कंट्रोल, साइबर सेल और यातायात शाखा का औचक निरीक्षण किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने पदभार संभालने के बाद पुलिसिंग का जमीनी हाल जानने के लिए सिटी कोतवाली थाना, पुलिस कंट्रोल रूम, डायल-112 कंट्रोल, साइबर सेल और यातायात शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में अनुशासन, त्वरित कार्रवाई और जवाबदेह पुलिसिंग सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने दो टूक कहा कि पुलिस व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी ने थाना अभिलेख, जनरल डायरी, ड्यूटी रजिस्टर, लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान, शिकायतों और जब्ती माल का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा विवेचना पूरी कर 60 से 90 दिनों के भीतर न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया जाए।
उन्होंने अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित स्थायी व गिरफ्तारी वारंटों की तामील में तेजी लाने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
रात्रि गश्त बढ़ाने और गोवंश तस्करी पर सख्ती के निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसपी ने रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग, कॉम्बिंग ऑपरेशन और विजिबल पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने गोवंश तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इंटरसेप्टर वाहन का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए साइबर प्रहरी अभियान, त्रिनयन एप और सशक्त एप के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष बल दिया।
कंट्रोल रूम में बोले- हर कॉल को गंभीरता से लें
पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए एसपी ने कहा कि आम जनता से प्राप्त हर सूचना को गंभीरता से लिया जाए और तत्काल संबंधित अधिकारी तक पहुंचाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक कॉल पर की गई कार्रवाई का विवरण लॉग बुक और निर्धारित रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों को संवेदनशीलता और धैर्यपूर्वक सुनते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई
यातायात शाखा के निरीक्षण के दौरान एसपी ने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वालों और ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों और बाजारों में यातायात जागरूकता अभियान चलाने तथा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया।

नवपदस्थ एसपी ने थानों का निरीक्षण किया

नवपदस्थ एसपी ने थानों का निरीक्षण किया