{"_id":"64e4931b675e8b084c0da797","slug":"bemetara-district-all-three-congress-mla-stake-claim-for-re-election-2023-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Election 2023: चुनाव से पहले दावेदारी, बेमेतरा जिले के तीनों कांग्रेस विधायकों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Election 2023: चुनाव से पहले दावेदारी, बेमेतरा जिले के तीनों कांग्रेस विधायकों ने किया आवेदन
Tue, 22 Aug 2023 04:21 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 22 Aug 2023 04:21 PM IST
सार
बेमेतरा जिले के तीनों कांग्रेस विधायक ने फिर से चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोकी है। साजा से मंत्री रविन्द्र चौबे, बेमेतरा से आशीष छाबड़ा और नवागढ़ से गुरुदयाल सिंह बंजारे ने आवेदन दिया है।
विज्ञापन
बेमेतरा जिले के तीनों कांग्रेस विधायकों ने ठोकी दावेदारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारी शुरू हो गई हैं। हाल में ही छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। दूसरी ओर कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारी के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। मंगलवार को आवेदन की अंतिम तारीख थी। बेमेतरा जिले में कुल तीन विधानसभा क्षेत्र है। इसमें साजा, बेमेतरा और नवागढ़ शामिल है।
विज्ञापन
इन तीन विधायकों ने फिर से ठोकी है दावेदारी
वर्तमान में इन तीनों विधानसभा के विधायक कांग्रेस से हैं। ऐसे में जिले के तीनों कांग्रेस विधायक ने फिर से चुनाव लड़ने दावेदारी ठोक दी है। दावेदारी के लिए सबसे आगे नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे रहे। उन्होंने 18 अगस्त को नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 70 (अजा) के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्धारित प्रारूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ अध्यक्ष रामेश्वर साहू को कार्यकर्ताओं के साथ अपना दावेदारी आवेदन दिया।
विज्ञापन
दूसरे स्थान पर साजा विधायक और मंत्री रविन्द्र चौबे ने सोमवार 21 अगस्त को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा अध्यक्ष को साजा विधानसभा क्षेत्र से अपने दावेदारी का आवेदन सौंपा है। इसके अलावा मंगलवार 22 अगस्त को बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा ने शहर में अपने समर्थकों के साथ रैली निकालकर ब्लॉक अध्यक्ष को आवेदन दिया है।
विज्ञापन
2018 विधानसभा के ऐसे थे परिणाम
2018 के विधानसभा चुनाव में तीनों विधानसभा में सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच में रहा। बेमेतरा विधानसभा के लिए कांग्रेस से आशीष छाबड़ा और भाजपा से अवधेश सिंह चंदेल थे। इस चुनाव में कांग्रेस के आशीष छाबड़ा ने भाजपा के अवधेश चंदेल को 25 हजार 131 वोट से हराया। साजा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के रविन्द्र चौबे और भाजपा से लाभचंद बाफना थे। रविन्द्र चौबे ने भाजपा के लाभचंद बाफना को 31 हजार 535 वोट से हराया। वहीं नवागढ़ विधानसभा से कांग्रेस से गुरुदयाल सिंह बंजारे और भाजपा से दयालदास बघेल थे। गुरुदयाल ने भाजपा प्रत्याशी दयालदास बघेल को 33 हजार 200 वोट से हराया था। 2018 के चुनाव से पहले जिले के तीनों विधानसभा में भाजपा के विधायक थे। इन सभी को हार का सामना करना पड़ा था।