{"_id":"686f5631e96b1e7320090c69","slug":"bemetara-police-found-133-missing-people-within-a-month-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: ऑपरेशन तलाश में बेमेतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक माह के भीतर 133 लापता लोगों को ढूंढ निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: ऑपरेशन तलाश में बेमेतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक माह के भीतर 133 लापता लोगों को ढूंढ निकाला
Thu, 10 Jul 2025 11:27 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:27 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा पुलिस द्वारा तापता महिला व पुरूष को खोजने के लिए ऑपरेशन तलाश शुरू किया है। पुलिस को महज एक माह के भीतर 133 महिला-पुरूष को ढूंढने में सफलता हाथ लगी है।
विज्ञापन
Bemetara News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा पुलिस द्वारा तापता महिला व पुरूष को खोजने के लिए ऑपरेशन तलाश शुरू किया है। पुलिस को महज एक माह के भीतर 133 महिला-पुरूष को ढूंढने में सफलता हाथ लगी है। बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि थाना स्तर पर टीम गठित करते हुए गुम महिला/पुरूष की खोजने के लिए अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
ऑपरेशन तलाश एक राज्यव्यापी अभियान है, जो लापता (गुमशुदा) महिला व पुरूष को खोजने और उन्हें बचाने के लिए एक अच्छी पहल है। यह एक महीने तक चलने वाला अभियान होता है। हालांकि, यह अभियान लगातार जारी रहता है। इस अभियान के तहत राज्य पुलिस लापता (गुमशुदा) महिला व पुरूष की पहचान करते है, उन्हें बचाते है। उन्हें उनके परिवारों से जोड़ते है। लापता लोगों के मिलने के बाद परिजन खुश हुए। खुशी जाहिर करते हुए पुलिस विभाग का हृदय से अभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन