फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Bemetara SP Bhavana Gupta will receive IACP International Award

राज्य की पहली महिला IPS: बेमेतरा SP भावना गुप्ता को बड़ा सम्मान, मिलेगा IACP अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

Fri, 01 Sep 2023 07:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 01 Sep 2023 07:19 PM IST
सार

बेमेतरा की सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस यानी एसपी भावना गुप्ता को बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। उन्होंने IACP अंतर्राष्ट्रीय  पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह सम्मान पाने वाली वह राज्य की पहली महिला आईपीएस होंगी। 

विज्ञापन
Bemetara SP Bhavana Gupta will receive IACP International Award
बेमेतरा एसपी भावना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा एसपी भावना गुप्ता को IACP अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। यह सम्मान पाने वाली राज्य की पहली महिला आईपीएस अधिकारी होंगी। प्रतिष्ठित 40 अंडर 40 आईएसीपी अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने के नाम की घोषणा हाल में की गई है। 

विज्ञापन


ये संस्था हर साल दुनिया भर में पुलिस सेवा में 40 लीडर को दिया जाता है। यह पुरस्कार एसपी सूरजपुर और एसपी सरगुजा के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य और नेतृत्व के लिए दिया जा रहा है। विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में और 2000 से अधिक आदिवासी लड़कियों को व्यापक आत्मरक्षा में प्रशिक्षित करने के लिए हिम्मत प्रोग्राम चलाया था।
विज्ञापन


अगले माह 17 अक्टूबर को सैन डिएगो (कैलिफ़ोर्निया) संयुक्त राज्य अमेरिका में सम्मानित किया जाना है। एसपी भावना गुप्ता को अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने कि घोषणा पर जिले के एएसपी पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी कौशिल्या साहू, रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी समेत अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed