{"_id":"64aa7d481db6db9fbf03b47b","slug":"bike-rider-young-man-dies-due-to-bolero-vehicle-collision-in-bemetara-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetara Accident: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था घर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetara Accident: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था घर से
Sun, 09 Jul 2023 02:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 09 Jul 2023 02:56 PM IST
सार
बेमेतरा में रविवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। हादसें बाद युवक को स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में रविवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। हादसें बाद युवक को स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसा बेरला थाना क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम तारालीम निवासी ईश्वर यदु सुबह बेरला के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करता था। वह रोज की तरह रविवार सुबह घर से बाइक पर ड्यूटी के लिए निकला था। करीब 7.50 बजे वह बेरला जाने वाले मार्ग सोढी बाड़ी के पास मोड़ पर पहुंचा था कि, एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही यदु सड़क पर गिरा और उसका सिर फट गया। युवक को एंबुलेंस से शासकीय अस्पताल लेकर गए, लेकिन पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन