फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   BJP Parivartan Yatra reached Bemetara

बेमेतरा पहुंची BJP की परिवर्तन यात्रा: झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास बोले- सरकार ने की जनता से वादाखिलाफी

Wed, 20 Sep 2023 06:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 20 Sep 2023 06:33 PM IST
सार

बुधवार दोपहर को बेमेतरा में झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने चुनाव के दौरान जो वादे किए उन्हें पूरा नहीं किया। राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू किए जाने का दावा भी किया गया था।

विज्ञापन
BJP Parivartan Yatra reached Bemetara
बेमेतरा पहुंची BJP की परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा द्वारा निकाली गई परिवर्तन यात्रा मंगलवार देर शाम को बेमेतरा पहुंची। इस यात्रा में पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह, विधायक शिवरतन शर्मा, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, भूपेंद्र सवन्नी, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी समेत अन्य नेता शामिल हुए। मंगलवार को बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में देर शाम को सभा हुआ। वहीं दूसरे दिन आज बुधवार को परिवर्तन यात्रा में झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। 

विज्ञापन

 

बुधवार दोपहर को बेमेतरा में झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने चुनाव के दौरान जो वादे किए उन्हें पूरा नहीं किया। राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू किए जाने का दावा भी किया गया था। लेकिन, आज छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है।

विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बड़ी आबादी को निशुल्क अनाज मुहैया कराया है, वहीं बघेल सरकार ने पीडीएस में भी घोटाला किया। गोधन में भी घोटाला करने से यह सरकार पीछे नहीं रही। वहीं अब ये यात्रा दुर्ग-भिलाई की ओर रवाना हो चुकी है। इससे पहले रास्ते में पढ़ने वाले देवरबीजा, कुदवा, धमधा में सभा आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed