{"_id":"64ce6057ca17ebbdba078956","slug":"brother-sister-in-law-and-nephew-arrested-for-abetting-suicide-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा में रिश्तों का कत्ल: एक शख्स ने फांसी लगाकर दी जान, आरोप में भाई-भाभी और भतीजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा में रिश्तों का कत्ल: एक शख्स ने फांसी लगाकर दी जान, आरोप में भाई-भाभी और भतीजा गिरफ्तार
Sat, 05 Aug 2023 08:15 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 05 Aug 2023 08:15 PM IST
सार
जमीन बंटवारा विवाद के कारण भाई ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले भाई, भाभी और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी भाई-भाभी और भतीजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले भाई, भाभी और भतीजा को गिरफ्तार किया है। यह मामला बेमेतरा कोतवाली थाना का है। कोतवाली थाना प्रभारी टीआई अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि धारा 306, 34 आईपीसी के तहत आरोपी रमेश कुमार ध्रुव पिता स्व.जीवराखन ध्रुव उम्र 56, कुमारी ध्रुव पति रमेश ध्रुव उम्र 50 और हेमसिंह उर्फ सोनू ध्रुव पिता रमेश कुमार ध्रुव उम्र 26 सभी निवासी ग्राम जेवरी थाना बेमेतरा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सनत कुमार ध्रुव उम्र 50 साल को इन लोगों द्वारा पैतृक जमीन का बंटवारा नहीं देने और बंटवारा मांगने पर कई बार मारपीट की गई। इसी से तंग आकर सनत ने 6-7 जून की दरमियानी रात को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और जांच शुरू हुई। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सभी आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन