{"_id":"64a92e89f8fe3bb296049668","slug":"cases-will-be-settled-by-conceding-in-national-lok-adalat-to-be-held-on-september-9-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetara: नौ सितंबर को लगेगी नेशनल लोक अदालत, राजीनामा कर मामलों का किया जाएगा निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetara: नौ सितंबर को लगेगी नेशनल लोक अदालत, राजीनामा कर मामलों का किया जाएगा निपटारा
Sat, 08 Jul 2023 03:09 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 08 Jul 2023 03:09 PM IST
सार
नौ सितंबर को होने वाले नेशनल लोक अदालत में राजीनामा कर मामलों को निपटाया जाएगा। जिला न्यायाधीश ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण के संबंध में कलेक्टर से चर्चा की।
विज्ञापन
बैठक में जिला कोर्ट के जज और प्रशासन के अधिकारी मौजूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल लोक अदालत का आयोजन आने वाली 9 सितंबर को किया जाएगा। इस लोक अदालत में राजीनामा कर मामलों का निपटारा किया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को जिला न्यायाधीश और अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा जिला न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा, पुलिस विभाग के एसडीओपी मनोज तिर्की समेत अन्य न्यायाधीशों की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
बैठक में न्यायाधीशगण को अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों में मध्य प्री-सिटिंग कराकर आपसी सुलह समझौते से प्रकरणों को निराकरण करने के लिए प्रोत्साहित किया। पूर्व में चिन्हांकित राजीनामा योग्य प्रकरणों के अतिरिक्त अन्य और राजीनामा योग्य प्रकरणों में अधिक से अधिक पक्षकारों के साथ प्री सिटिंग करने चर्चा की गई। जिला न्यायाधीश द्वारा राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों को लोक अदालत में निराकृत किए जाने कलेक्टर से चर्चा की गई।
विज्ञापन
राजस्व न्यायालयों में लंबित खातेदारों के मध्य आपसी बटवारे के मामले, वारिसों के मध्य बटवारे के मामले, याददाश्त के आधार पर बटवारों के मामले, कब्जे के आधार पर बटवारों के मामलें, सुखाधिकार से संबंधित मामले विक्रय पत्र, दान पत्र वसीयतनामा के आधार पर नामांतरण के मामले का निपटारा सरल तरीके से किया जा सकता है। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों, धारा 138, पराक्रम्य लिखित अधिनियम, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण का निराकरण किया जाना है। पूर्व के नेशनल लोक अदालत की तरह इस बार भी अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों के निराकरण के संबंध में चर्चा की गई।
विज्ञापन