फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   CG Election 2023 All Congress candidates filed nomination in Bemetara

CG Election 2023: बेमेतरा में कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों ने किया नामांकन, CM ने BJP पर लगाया घोटाले का आरोप

Wed, 25 Oct 2023 06:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 25 Oct 2023 06:29 PM IST
सार

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की ओर से बड़ी घोषणा की गई है। मंच पर भूपेश बघेल के सामने वर्तमान साजा विधायक व मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद भूमिहीन मजदूर न्याय योजना की राशि सात हजार रुपए बढ़ाकर सीधे 10 हजार रुपए करेंगे।

विज्ञापन
CG Election 2023 All Congress candidates filed nomination in Bemetara
बेमेतरा में कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा में बुधवार को तीनों विधानसभा साजा, बेमेतरा व नवागढ़ के कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपना नामांकन जमा किया है। इसे लेकर कांग्रेस द्वारा आमसभा व रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भूपेश बघेल, नंदकुमार साय, वर्तमान साजा विधायक रविन्द्र चौबे, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा व नवागढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी व मंत्री गुरु रुद्र कुमार समेत अन्य कांग्रेस के दिग्गज नेता उपस्थित थे। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की ओर से बड़ी घोषणा की गई है। मंच पर भूपेश बघेल के सामने वर्तमान साजा विधायक व मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद भूमिहीन मजदूर न्याय योजना की राशि सात हजार रुपए बढ़ाकर सीधे 10 हजार रुपए करेंगे। इसके अलावा गोबर के दाम भी बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि बीते दिनों प्रदेश के किसानों की ऋण माफी की घोषणा की गई है। इसे लेकर पूरे प्रदेश में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार पूरे प्रदेश में 75 से अधिक कांग्रेस के विधायकों को विजयी बनाकर भेजें। बीते पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार ने जो कार्य किया है वह फिर से करेंगे। 

विज्ञापन


रमन राज में घोटाला हुआ– भूपेश बघेल 
आमसभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी कांग्रेस की सरकार ने बीते पांच वर्ष से विकास को लेकर विशेष काम किया है। किसान, गरीब, मजूदर समेत सभी वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है। वहीं प्रदेश में 15 साल तक रहीं भाजपा सरकार ने घोटाला किया है। हमने छत्तीसगढ़ को बढ़ावा देने का काम किया है। कांग्रेस के पांच वर्ष के दौरान केन्द्र की मोदी सरकार हमेशा रोढ़ा बनी है। हाल में धान खरीदी को लेकर केन्द्र की सरकार बायोमेट्रिक सिस्टम को लागू करवा रही है। इसके अलावा ईडी-आईटी के माध्यम से हमे परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed