CG Election 2023: चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसडीओ देवेंद्र सिंह निलंबित, कलेक्टर ने की कार्रवाई
जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस एल्मा ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के विद्युत एवं यांत्रिकी एसडीओ देवेंद्र सिंह को विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले में दूसरे चरण के तहत 17 नवंबर को मतदान होना है। वर्तमान में चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रहीं है। इसी बीच चुनाव कार्य में अधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही भी सामने आ रही है। सोमवार को कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस एल्मा ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के विद्युत एवं यांत्रिकी एसडीओ देवेंद्र सिंह को विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मामले को लेकर कलेक्टर एल्मा द्वारा आदेश जारी किया गया है। विधानसभा आम निर्वाचन सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग (विद्युत एवं यांत्रिकी) देवेंद्र सिंह को मतगणना स्ट्रांग रूप में विद्युत व्यवस्था के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। लेकिन, उनके द्वारा अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया गया। वे निर्देशों के बावजूद तीन से पांच नवंबर तक बिना अनुमति मुख्यालय में अनुपस्थित पाए गए, जिससे निर्वाचन कार्य बाधित हुआ।
कलेक्टर एल्मा ने अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग( विद्युत एवं यांत्रिकी) को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय बेमेतरा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार निर्वहन भत्ता की पात्रता होगी।