फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   CG Election 2023 Shah Rahul Thakur and CM Yogi will show strength on the last day of campaign

CG Election 2023: प्रचार के अंतिम दिन शाह, राहुल, ठाकुर और सीएम योगी झोकेंगे ताकत, जनसभा को करेंगे संबोधित

Tue, 14 Nov 2023 08:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 14 Nov 2023 08:44 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले की तीन विधानसभा सीटों साजा, नवागढ़ व बेमेतरा में 17 नवंबर को मतदान होना है। बुधवार 15 नवंबर चुनावी प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन है। ऐसे में अंतिम दिन जिले में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा होगा।

विज्ञापन
CG Election 2023 Shah Rahul Thakur and CM Yogi will show strength on the last day of campaign
अमित शाह, सीएम योगी और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले की तीन विधानसभा सीटों साजा, नवागढ़ व बेमेतरा में 17 नवंबर को मतदान होना है। बुधवार 15 नवंबर चुनावी प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन है। ऐसे में अंतिम दिन जिले में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा होगा। जानकारी के अनुसार साजा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत साजा में सुबह 10 बजे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सभा को संबोधित करेंगे, वे भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू के पक्ष में लोगों से वोट करने अपील करेंगे। 

विज्ञापन


वहीं नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी दयालदास बघेल के पक्ष में केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर नवागढ़ के बस स्टैंड के पास सुबह 10 बजे सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी बेमेतरा में सभा को संबोधित करने वाले है। इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी ग्राम देवरबीजा में सभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed