CG Election 2023: बेमेतरा की तीनों सीटों पर 17 नवंबर को होगा मतदान, 3586 कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए स्ट्रांग रूम बेमेतरा शहर के कृषि मंडी को बनाया गया है। इसी मंडी में पोलिंग पार्टी को मतदान सामग्री के साथ रवाना किया जाएगा। 17 नवंबर को मतदान के बाद वापस फिर से यही मतदान सामग्री को जमा किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले में दूसरे चरण के तहत 17 नवंबर को मतदान होना है। इस जिले में कुल तीन विधानसभा क्षेत्र है, जिसमें बेमेतरा, नवागढ़ व साजा शामिल है। जिले में चुनाव को लेकर तीन हजार 586 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। शनिवार को इन कर्मचारियों का प्रशिक्षण का अंतिम दिन था। अब इसके बाद से कर्मचारी सीधे 16 नवंबर की सुबह कृषि मंडी से अपने-अपने मतदान केन्द्र के लिए रवाना होंगे।
जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए स्ट्रांग रूम बेमेतरा शहर के कृषि मंडी को बनाया गया है। इसी मंडी में पोलिंग पार्टी को मतदान सामग्री के साथ रवाना किया जाएगा। 17 नवंबर को मतदान के बाद वापस फिर से यही मतदान सामग्री को जमा किया जाएगा। तीन दिसंबर की सुबह इसी जगह तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी। शनिवार को प्रशिक्षण के अंतिम दिन कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस एल्मा ने कर्मचारियों को मतदान संबंधित जानकारी दी। विधानसभा क्षेत्र साजा के मतदान दलों का प्रशिक्षण स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शिवलाल राठी विद्यालय बेमेतरा, विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा के मतदान दल का शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा और विधानसभा नवागढ़ के मतदान दल का शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू विज्ञान एवं कला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेमेतरा में आयोजित किया गया था। इस दौरान मतदान दलों को ईवीएम, वीवीपैट,बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट संचालन करने की जानकारी दी गई।
कर्मचारियों ने किया मतदान
इसी प्रकार मतदान दल और निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों ने मतदान के लिए डाक मतपत्र से मतदान किया। इसके लिए जिला स्तरीय सुविधा केंद्र कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक-छह और तीनों प्रशिक्षण केंद्रों पर स्थापित किए गए थे। इस सुविधा केंद्र में नौ नवंबर से 11 नवंबर तक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा दी गई थी। शनिवार शाम तक कर्मचारियों ने मतदान किया है।