फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   cgvyapam; Half of the candidates remained absent in Lecturer Recruitment Examination in bemetara

व्याख्याता भर्ती परीक्षा: आधे अभ्यर्थी भी नहीं पहुंचे एग्जाम देने; वाणिज्य में 73, गणित में 111 ही आए

Sun, 11 Jun 2023 07:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Jun 2023 07:30 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से रविवार को व्याख्याता (वाणिज्य) (ई. एवं टी. संवर्ग) और व्याख्याता (गणित) (ई. एवं टी. संवर्ग ) की परीक्षा हुई। बेमेतरा जिले में परीक्षा देने के लिए आधे अभ्यर्थी भी नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन
cgvyapam; Half of the candidates remained absent in Lecturer Recruitment Examination in bemetara
व्याख्याता भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से रविवार को व्याख्याता (वाणिज्य) (ई. एवं टी. संवर्ग) और व्याख्याता (गणित) (ई. एवं टी. संवर्ग ) की परीक्षा हुई। बेमेतरा जिले में परीक्षा देने के लिए आधे अभ्यर्थी भी नहीं पहुंचे। व्याख्याता वाणिज्य परीक्षा की प्रथम पाली सुबह नौ बजे से 12.15 तक शासकीय पं. जवाहर लाल नेहरू विज्ञान एवं कला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई। इसमें 147 अभ्यर्थीयों ने आवेदन किया था, लेकिन 73 ही उपस्थित रहे। 74 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए। 

विज्ञापन


इसी तरह द्वितीय पाली में दोपहर 12 बजे से शाम 5.15 बजे तक व्याख्याता (गणित) भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसके लिए आवेदन करने वाले कुल 246 परीक्षार्थी में से 111 उपस्थित रहे और 135 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में उपस्थित परीक्षार्थियों की उपस्थित व अनुपस्थित की जानकारी ली एवं शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed