फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Chhattisgarh election 2023 Nomination will start from tomorrow in Bemetara

Chhattisgarh election 2023: बेमेतरा में कल से शुरु होगा नामांकन, तीनों सीटों के लिए दूसरे चरण में होगा मतदान

Fri, 20 Oct 2023 05:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 20 Oct 2023 05:33 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले को चुनाव आयोग ने दूसरे चरण में शामिल किया है। इस जिले में कुल तीन विधानसभा क्षेत्र है, जिसमें बेमेतरा, साजा व नवागढ़ शामिल है। कल शनिवार 21 अक्टूबर से इन तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन का दौर शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Chhattisgarh election 2023 Nomination will start from tomorrow in Bemetara
चुनाव को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले को चुनाव आयोग ने दूसरे चरण में शामिल किया है। इस जिले में कुल तीन विधानसभा क्षेत्र है, जिसमें बेमेतरा, साजा व नवागढ़ शामिल है। कल शनिवार 21 अक्टूबर से इन तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन का दौर शुरू हो जाएगा। कलेक्टोरेट कार्यालय में तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन जमा करने अलग-अलग कक्ष बनाए गए है। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है। नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी तारीख 31 अक्टूबर, नाम वापसी की अंतिम तिथि दो नवंबर, मतदान तारीख 17 नवंबर व मतगणना तीन दिसंबर को होगी। 

विज्ञापन

 


 

मतगणना स्थल बेमेतरा के कृषि मंडी को बनाया गया है। इस जिले में कुल छह लाख 58 हजार 593 मतदाता है। इनमें तीन लाख 31 हजार 143 पुरुष व तीन लाख 27 हजार 446 महिला मतदाता हैं। वहीं थर्ड जेंडर चार मतदाता है। निर्वाचक नामावली के द्धितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण बाद जिले में 18-19 आयु वर्ग के 32,205 मतदाता बढ़े है। इनमें 17984 युवक मतदाता और 14221 युवती मतदाता है। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 867 मतदान केन्द्र है, जिसमें विधानसभा क्षेत्र साजा के क्रमों 202 से 302 तक कुल 101 मतदान केन्द्र दुर्ग जिला में शामिल है। इसी प्रकार विधानसभा बेमेतरा के मतदान केन्द्र में 197 से 218 तक कुल 22 मतदान केन्द्र दुर्ग जिला में शामिल है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

2018 के चुनाव परिणाम पर एक नजर 
 नवागढ़ विधानसभा
कुल वोटर - 237642   
कुल वोट पड़े - 173656  
मतदान प्रतिशत - 73.07 

               चुनाव परिणाम 
प्रत्याशी का नाम         पार्टी        प्राप्त वोट
गुरुदयाल सिंह बंजारे   कांग्रेस        86779 
दयालदास बघेल         भाजपा        53579   
ओमप्रकाश बाजपेई      बसपा        18576 

33 हजार 200 वोट से कांग्रेस के गुरुदयाल सिंह बंजारे जीते। 


 
विज्ञापन

बेमेतरा विधानसभा 
कुल वोटर - 220223    
कुल वोट पड़े - 172807   
मतदान प्रतिशत - 78.47 

चुनाव परिणाम 
प्रत्याशी का नाम        पार्टी        प्राप्त वोट
आशीष छाबड़ा        कांग्रेस        74914  
अवधेश चंदेल         भाजपा        49783 
योगेश तिवारी         जोगी कांग्रेस    28332 

 25 हजार 131 वोट से कांग्रेस के आशीष छाबड़ा जीते

 

साजा विधानसभा 
कुल वोटर - 225002     
कुल वोट पड़े - 185321    
मतदान प्रतिशत - 82.36 

चुनाव परिणाम 
प्रत्याशी का नाम       पार्टी        प्राप्त वोट
रविन्द्र चौबे              कांग्रेस        95658  
लाभचंद बाफना       भाजपा         64123    
टेकसिंह चंदेल         जोगी कांग्रेस    6206  

31 हजार 535 वोट से कांग्रेस के रविन्द्र चौबे जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed