{"_id":"64562459ff910c5fb302b2c5","slug":"chhattisgarh-young-man-killed-by-crushing-head-with-stone-in-bemetara-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या: बेमेतरा में गांव की गली में पड़ा मिला शव, संघर्ष के निशान भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या: बेमेतरा में गांव की गली में पड़ा मिला शव, संघर्ष के निशान भी मिले
Sat, 06 May 2023 03:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 06 May 2023 03:26 PM IST
सार
पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक हत्या को लेकर कोई खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
हत्या की सूचना के बाद मामले की जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक का शव शनिवार को गांव की गली में पड़ा मिला है। वहां पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि हत्यारे और युवक के बीच झगड़ा भी हुआ होगा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रौंदा गांव में सुबह ग्रामीण निकले तो एक युवक का शव स्थानीय निवासी राधेश्याम साहू की बाड़ी के सामने गली में पड़ा था। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त गांव के ही रहने वाले मोहन साहू (40) पुत्र रामाधार साहू के रूप में हुई है। पुलिस को शव के आसपास पत्थर और आपसी संघर्ष के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक हत्या को लेकर कोई खुलासा नहीं हो सका है। मौके पर बेमेतरा एसडीओपी मनोज तिर्की, चौकी प्रभारी देवरबीजा राकेश साहू समेत साइबर सेल, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम पहुंची हुई है।
विज्ञापन