{"_id":"64d796d9436344205605d791","slug":"cm-bhupesh-baghel-possible-tour-program-in-bemetara-on-august-14-2023-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा आ रहे सीएम: भूपेश बघेल का 14 अगस्त को दौरा, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा, देंगे करोड़ों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा आ रहे सीएम: भूपेश बघेल का 14 अगस्त को दौरा, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा, देंगे करोड़ों की सौगात
Sat, 12 Aug 2023 07:58 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 12 Aug 2023 07:58 PM IST
सार
बेमेतरा में 14 अगस्त को सीएम भूपेश बघेल का संभावित दौरा कार्यक्रम है। इस दौरान सीएम जिले के लोगों को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिला स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
कलेक्टर पीएस एल्मा ने लिया जायजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 14 अगस्त को साजा ब्लॉक के ग्राम मौहाभाठ में कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केंद्र के लोकार्पण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में वे जिले को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।
विज्ञापन
सीएम के प्रस्तावित दौर कार्यक्रम को देखते हुए जिला स्तर पर तैयारी जारी है। व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने शनिवार को ग्राम मौहाभाठा के कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केंद्र के कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, यहां सीएम सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
ऐसे में कलेक्टर एल्मा ने कृषक संगोष्ठी, कृषि वैज्ञानिक व्याख्यान का आयोजन,अतिथियों को कार्यक्रम आमंत्रण कार्ड, हैलीपैड, सभा स्थल मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, हितग्राहियों के बैठने की व्यवस्था समेत अन्य जानकारी ली है।
विज्ञापन