बेमेतरा: 28 जुलाई को सीएम का दौरा, मंत्री और कलेक्टर ने आयोजन स्थल का किया निरीक्षण
बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी में सीएम विष्णुदेव साय आने वाले है। ये आगामी 28 को यहां हितग्राही सम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी में सीएम विष्णुदेव साय आने वाले है। ये आगामी 28 को यहां हितग्राही सम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सीएम के दौरा को लेकर कार्यक्रम स्थल का स्थानीय विधायक व खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, कलेक्टर रणबीर शर्मा समेत अधिकारियों ने निरीक्षण किया। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यहां मुख्य मंच निर्माण, हितग्राही दीर्घा, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेटिंग, व्हीआईपी बैठक व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था, विभागीय स्टॉल समेत अन्य व्यवस्था के लिए अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा किया।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन करने निर्देशित किया। हितग्राही सम्मेलन कार्यक्रम में विभिन्न विभाग द्वारा संचालित योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न विकास कार्य का लोकार्पण, भूमिपूजन किया जाएगा। सीएम विष्णु देव साय विभिन्न योजना का लाभ ले रहे हितग्राहियों से कार्यक्रम में भेंट करेंगे। हितग्राहियों से चर्चा कर योजना का लाभ लेने से उनके जीवन में आए परिवर्तन से रूबरू होंगे।