फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Collision between passenger bus and bike 28 year old youth died during treatment in Bemetra

Bemetra: यात्री बस और बाइक में भिड़ंत, उपचार के दौरान 28 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मातम

Mon, 01 Jan 2024 01:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 01 Jan 2024 01:10 PM IST
सार

बाइक का आधा हिस्सा बस के पहिए में फंस गया। युवक को गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस व 108 को सूचना दी। 108 के माध्यम से घायल युवक को जिला अस्पताल बेमेतरा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Collision between passenger bus and bike 28 year old youth died during treatment in Bemetra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले में रविवार को एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा दोपहर करीब तीन बजे बेमेतरा-कवर्धा नेशनल हाईवे स्थित ग्राम बेतर के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार कवर्धा से बेमेतरा आ रहीं यात्री बस व बेमेतरा से नगर पंचायत दाढ़ी की ओर जा रहे बाइक सवार युवक रामेश्वर चंद्राकर पिता गजानन चंद्राकर आमने सामने जा भिड़ा। 

विज्ञापन

 

बाइक का आधा हिस्सा बस के पहिए में फंस गया। युवक को गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस व 108 को सूचना दी। 108 के माध्यम से घायल युवक को जिला अस्पताल बेमेतरा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

 

इस मामले में पुलिस द्वारा जांच किया जा रहा है। दूसरी ओर दिसंबर माह में पूरे जिले में सड़क हादसे में यह 10वीं मौत है। इससे पहले नौ लोगों की मौत अलग-अलग सड़क हादसे में हो चुकी है। ज्यादातर मौत बाइक सवार की हुई है। मौत का कारण सिर पर गंभीर चोट होना पाया गया है। जिले में ज्यादातर बाइक सवार हेलमेट का उपयोग नहीं करते है। रविवार को हुए हादसे में मृतक युवक हेलमेट नहीं पहना था। उसे सिर पर गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed