ट्रक और ट्रेलर की भिड़त: बेमेतरा नेशनल हाईवे पर जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
वर्तमान में घायल व मृतक के बारे में जानकारी सामने नहीं आ पाई है। इसके अलावा हादसा कैसे हुआ है इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। इस मामले में पुलिस द्वारा जानकारी लिया जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा में सोमवार को सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है। यह सड़क हादसा बेमेतरा के सिमगा नेशनल हाईवे स्थित बाबा मोहतरा बायपास रोड के पास हुआ है। हादसे में ट्रक व ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए है। कोतवाली थाना बेमेतरा से मिली जानकारी अनुसार बाबा मोहतरा बायपास रोड के पास ट्रक व ट्रेलर की आमने सामने भिड़ंत हुई है। हादसे में एक ही मौत हुई है। मौके पर पुलिस की टीम को भेजा गया है।
इस हादसे में एक घायल भी है, जिसे जिला अस्पताल लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर में लोहे का रॉड भरा हुआ था। वहीं ट्रक में भी सामान भरा हुआ है। वर्तमान में घायल व मृतक के बारे में जानकारी सामने नहीं आ पाई है। इसके अलावा हादसा कैसे हुआ है इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। इस मामले में पुलिस द्वारा जानकारी लिया जा रही है।