फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Committee manager suspended for negligence in preparation for paddy procurement

Bemetra: धान खरीदी की तैयारी में लापरवाही, समिति प्रबंधक सस्पेंड और एक को कारण बताओ नोटिस

Sun, 29 Oct 2023 11:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 29 Oct 2023 11:15 AM IST
सार

बेमेतरा में एक नवंबर से आचार संहिता के बीच धान खरीदी होनी है। ऐसे में प्रशासन द्वारा चुनाव के साथ-साथ खरीदी को लेकर तैयारी की जा रही है। लेकिन, धान खरीदी की तैयारी को लेकर कई कर्मचारियों की लापरवाही भी सामने आई है।

विज्ञापन
Committee manager suspended for negligence in preparation for paddy procurement
chhattisgarh news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा में एक नवंबर से आचार संहिता के बीच धान खरीदी होनी है। ऐसे में प्रशासन द्वारा चुनाव के साथ-साथ खरीदी को लेकर तैयारी की जा रही है। लेकिन, धान खरीदी की तैयारी को लेकर कई कर्मचारियों की लापरवाही भी सामने आई है। यही कारण है कि दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग, जिला बेमेतरा द्वारा प्रतिवेदन देकर अवगत कराने पर, बेमेतरा कलेक्टर पीएस एल्मा ने धान उपार्जन केंद्रों की तैयारियों में लापरवाही बरतने पर नवागढ़ ब्लॉक के धान खरीदी केंद्र के प्रभारी समिति प्रबंधक सेवा सहकारी समिति मर्यादित ग्राम मुरता के राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय को सस्पेंड कर दिया है। अब इनके स्थान पर अमित साहू को प्रभारी प्रबंधक का प्रभार सौंपा गया है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही कलेक्टर ने प्राधिकृत अधिकारी, सेवा सहकारी समिति मर्यादित दुर्ग मुरता युवराज सिंह राजपूत को धान उपार्जन के तैयारी के प्रति गंभीर नहीं पाए जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया हैं। तीन दिन के अंदर जवाब नहीं देने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इस बार पूरे जिले में करीब 1.30 लाख हेक्टेयर में धान की फसल ली गई है। यह खरीदी एक नवंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed