फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Congress Dharam Verma won from Bemetara Municipality

पार्षद उपचुनाव: बेमेतरा नगर पालिका से कांग्रेस के धरम वर्मा ने दर्ज की जीत, BJP प्रत्याशी को छह वोट से हराया

Fri, 30 Jun 2023 04:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 30 Jun 2023 04:26 PM IST
सार

धरम वर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने निकटतम प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्मण सिंह यादव को 6 वोट से हराया।

विज्ञापन
Congress Dharam Verma won from Bemetara Municipality
बेमेतरा नगर पालिका से कांग्रेस के धरम वर्मा ने दर्ज की जीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 6, चंद्रशेखर आजाद वार्ड में रिक्त एक पार्षद पद के लिए हुए उप निर्वाचन में उम्मीदवार धरम वर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने निकटतम प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्मण सिंह यादव को 6 वोट से हराया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  पदुम सिंह एल्मा ने विजयी प्रत्याशी धरम वर्मा को प्रमाण पत्र सौंपा। 

विज्ञापन


मतगणना आज शुक्रवार 30 जून को कलेक्ट्रेट के दृष्टि- सभाकक्ष में की गई। जिला निर्वाचन कार्यालय बेमेतरा से मिली जानकारी के अनुसार उप चुनाव में कुल 1197 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें धरम वर्मा को 554 और लक्ष्मण सिंह यादव को 548 मत मिले, वहीं निर्दलीय उम्मीदवार रमेन्द्र कुमार वर्मा को 38 मत मिले। 

विज्ञापन

 

मतदाताओं ने नोटा में 03 मत डाले और 54 मत अमान्य पाए गए। उम्मीदवार धरम वर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने निकटतम प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्मण सिंह यादव को 6 वोट से हराया। श्री धरम वर्मा को 554 और लक्षण सिंह यादव को 548 मत मिले, वहीं निर्दलीय उम्मीदवार को 38 मत मिले। मतदाताओं ने नोटा में 03 मत डाले और 54 मत अमान्य पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed