फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Congress supported Nagar Panchayat Navagarh President chair fell in Bemetara

बेमेतरा में अविश्वास प्रस्ताव : कांग्रेस समर्थित नगर पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष की कुर्सी गिरी, भाजपा ने मनाया जश्न

Wed, 27 Dec 2023 02:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 27 Dec 2023 02:20 PM IST
सार

बुधवार को वोटिंग में 14 पार्षदों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के पक्ष में मात्र दो वोट पड़े हैं, वहीं 12 वोट विपक्ष में पड़े। इस तरह यहां नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी गिर गई। वहीं वोटिंग को लेकर यहां पुलिस बल भी तैनात किए गए थे।

विज्ञापन
Congress supported Nagar Panchayat Navagarh President chair fell in Bemetara
वोटिंग के लिए पहुंचे पार्षद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ में बुधवार को पार्षदों द्वारा अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। दोपहर 11 बजे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग हुई। इस वोटिंग में कांग्रेस समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष अपनी कुर्सी नहीं बचा पाए। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत में कुल पार्षद 15 है, जिसमें वर्तमान में कांग्रेस के आठ, भाजपा के छह और एक निर्दलीय पार्षद है। 

विज्ञापन

 

बुधवार को वोटिंग में 14 पार्षदों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के पक्ष में मात्र दो वोट पड़े हैं, वहीं 12 वोट विपक्ष में पड़े। इस तरह यहां नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी गिर गई। वहीं वोटिंग को लेकर यहां पुलिस बल भी तैनात किए गए थे। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। अब आने वाले दिनों में नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed