{"_id":"6577df77755d24c3600e3663","slug":"cyber-attack-1-43-lakh-rs-cheating-by-hacking-whatsapp-app-in-bemetara-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा में साइबर अटैक: व्हाट्सएप हैक कर लाखों रुपये की ठगी, तीन व्यापारी बने शिकार; एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा में साइबर अटैक: व्हाट्सएप हैक कर लाखों रुपये की ठगी, तीन व्यापारी बने शिकार; एफआईआर दर्ज
Tue, 12 Dec 2023 09:54 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 12 Dec 2023 09:54 AM IST
सार
बेमेतरा में लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हैकर्स ने तीन व्यापारियों को शिकार बनाया है।
विज्ञापन
बेरला पुलिस स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले के बेरला थाना में व्हाट्सएप एप को हैककर 1.43 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में बेरला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420, 66 (घ) के तहत मामला दर्ज किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार इस मामले में प्रार्थी अभिषेक जैन पिता विजय जैन उम्र 28 निवासी वार्ड क्रमांक 3 ने शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उसने अपने आवेदन में बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके व्हाट्सएप एप को हैक कर उनके परिचित के तीन व्यापारियों से एक लाख 43 हजार 800 रुपए ट्रांसफर कर लिए है। जब इस बात की जानकारी प्रार्थी अभिषेक को लगी तो थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में लगी हुई है। गौरतलब है कि बेमेतरा जिले में इस तरह किसी व्यक्ति के व्हाट्सएप एप को हैक कर ठगी का यह पहला मामला है।
विज्ञापन