फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Dayaldas Baghel became minister for third time after revenue and industry

Bemetra: तीसरी बार मंत्री बने दयालदास बघेल, राजस्व और उद्योग के बाद अब संभालेंगे खाद्य विभाग का जिम्मा

Sat, 30 Dec 2023 12:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 30 Dec 2023 12:55 PM IST
सार

दयालदास बघेल नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2003 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद वर्ष 2008 व 2013 में भी विधायक चुने गए। खाद्य मंत्री बनाए जाने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
Dayaldas Baghel became minister for third time after revenue and industry
मंत्री दयालदास बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले की नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक दयालदास बघेल तीसरी बार मंत्री बने हैं। शुक्रवार को जारी विभागों के बंटवारें में उन्हें खाद्य विभाग मिला है। वे रमन सरकार के कार्यकाल के दौरान 2009 में वाणिज्य-उद्योग मंत्री और 2015 में राजस्व मंत्री भी रहे है। इसके अलावा 2004 में सदस्य, प्राक्कलन व पुस्तकालय समिति विधानसभा, 2008 में उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, 2009 में विधानसभा की अलग-अलग समिति के सदस्य भी रहे हैं। 

विज्ञापन


वहीं पूर्व में ग्राम पंचायत कुरा के सरपंच का कार्यकाल पूरा करने के बाद वे जिला पंचायत सदस्य और भाजपा में भी कई पदों पर रहे हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गुरुदयाल सिंह बंजारे से हार गए थे। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी व मंत्री गुरु रुद्र कुमार को 15 हजार से अधिक वोट से हराया है। बता दे कि मंत्रिमंडल में शामिल दयालदास एससी वर्ग के एकमात्र मंत्री है।

विज्ञापन


दयालदास बघेल नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2003 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद वर्ष 2008 व 2013 में भी विधायक चुने गए। खाद्य मंत्री बनाए जाने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed