फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Dayaldas Baghel held a meeting for first time after becoming minister in Bemetra

Bemetra: मंत्री बनने के बाद पहली बार दयालदास बघेल ने की बैठक, शासकीय योजनाओं में हुई गड़बड़ी की जांच के निर्देश

Mon, 08 Jan 2024 07:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 08 Jan 2024 07:21 PM IST
सार

बैठक के दौरान मंत्री दयाल दास बघेल ने शासकीय योजनाओं में हुई गड़बड़ी के जांच के निर्देश दिए है। इसके अलावा जिले के सभी धान खरीदी केन्द्र में 10 फरवरी तक धान का उठाव करने कहा है। 

विज्ञापन
Dayaldas Baghel held a meeting for first time after becoming minister in Bemetra
मंत्री दयालदास बघेल ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा में सोमवार नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक व खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री दयाल दास बघेल ने कलेक्टोरेट में समीक्षा बैठक लिया। मंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली बैठक थी। बैठक में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपेश साहू, साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू समेत जिला स्तर के सभी अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन

 

बैठक के दौरान मंत्री दयाल दास बघेल ने शासकीय योजनाओं में हुई गड़बड़ी के जांच के निर्देश दिए है। इसके अलावा जिले के सभी धान खरीदी केन्द्र में 10 फरवरी तक धान का उठाव करने कहा है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले में चल रहें विकास कार्य समेत अन्य गतिविधि को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया। 

विज्ञापन

 

समीक्षा बैठक मे धान खरीदी, उठाव, डीओ के विरुद्ध उठाव व शेष जानकारी, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत जिले मे प्रचलित राशन कार्ड की समीक्षा, 2014-15 व 2015-16 मे धान बोनस की जानकारी, खाद बीज लक्ष्य भण्डारण वितरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य सेवायें, महात्मा गांधी नरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जिला पंचायत अंतर्गत होने वाले सभी कार्य, कृषि विभाग, श्रम विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा किए जा रहे कार्य के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed