फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Demand to return the land of Ram Mandir Trust BJP and Hindu society called bandh

Bemetra: राम मंदिर ट्रस्ट की जमीन वापस करने की मांग, भाजपा व हिंदू समाज ने बुलाया बंद, पुलिस बल तैनात

Mon, 09 Oct 2023 06:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 09 Oct 2023 06:20 PM IST
सार

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने बताया कि चार नवंबर 2020 को कलेक्टर ने लिखित आदेश में कहा है कि श्रीराम मंदिर ट्रस्ट समिति की भूमि लोक न्यास की भूमि है। लोक न्याय न्याय अधिनियम 1963 के प्रावधानों के अनुसार न्यास भूमि का अंतरण संभव नहीं है।

विज्ञापन
Demand to return the land of Ram Mandir Trust BJP and Hindu society called bandh
भाजपा व हिंदू समाज ने बुलाया बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम मंदिर ट्रस्ट की भूमि को वापस करने की मांग को लेकर आज सोमवार को बेमेतरा बंद का आह्वान किया गया है। भाजपा व सनातन हिंदू समाज ने यह बंद बुलाया है। यहीं कारण है कि बेमेतरा शहर के सभी दुकानें बंद रही। इस बंद को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने कहा कि श्रीरामचंद्र मंदिर ट्रस्ट की एकड़ भूमि को अधिकारियों पर दबाव बनाकर अंतरण कराया गया है। बची हुई भूमि से करीब चार एकड़ भूमि पर पक्की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। 

विज्ञापन

 

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने बताया कि चार नवंबर 2020 को कलेक्टर ने लिखित आदेश में कहा है कि श्रीराम मंदिर ट्रस्ट समिति की भूमि लोक न्यास की भूमि है। लोक न्याय न्याय अधिनियम 1963 के प्रावधानों के अनुसार न्यास भूमि का अंतरण संभव नहीं है। कलेक्टर के आदेश के विरुद्ध जाकर तत्कालीन एसडीएम ने भूमि अंतरण करने का आदेश 26 सितंबर 2020 को कूट रचना करके दे दिया। इस बंद का समर्थन महानिर्वाणी अखाड़ा समेत महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास, महंत गोपाल शरण दास, महंत बसंत बिहारी दास, महंत मधु दास, महंत सुरेन्द्र दास समेत अन्य लोगों ने किया है।

विज्ञापन


सुबह से बंद करने निकले थे कार्यकर्ता 

इस बंद को लेकर रविवार को घोषणा की गई थी। वहीं सोमवार सुबह से कार्यकर्ता शहर के दुकानों को बंद कराने निकले हुए थे। बेमेतरा में संचालित दो सरकारी शराब दुकान, चखना सेंटर, ढाबा, रेस्टोरेंट, सब्जी मंडी, बाजार, शॉपिंग मॉल, शोरूम, सेलून जैसे अनेक दुकानों को बंद कराया गया। बेमेतरा बंद होने के बाद जुलूस निकालकर पुराना बस स्टैंड में नारेबाजी की गई। दो घंटे तक चारों ओर से सर्कल बनाकर चक्का जाम किया गया। विरोध में टायर जलाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed