बेमेतरा : डिप्टी सीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा, देरी को लेकर जताई नाराजगी, जल्द पूरा करने के निर्देश
आज गुरुवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे है। वे नगर पंचायत थान-खम्हरिया में आयोजित कई कार्यक्रम में शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज गुरुवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे है। वे नगर पंचायत थान-खम्हरिया में आयोजित कई कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने थान-खम्हरिया के विश्राम गृह में प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। क्षेत्रीय विकास कार्य, विशेष रूप से थान-खम्हरिया नगर पंचायत में चल रहे निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा की। नगर पंचायत क्षेत्र में अधूरे पड़े कार्यों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देशित किया कि अधूरे निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण किया जाए ताकि स्थानीय नागरिकों को असुविधा का सामना न करना पड़े। शासन की योजनाएं तभी सार्थक होंगी जब उनका समय पर क्रियान्वयन हो।
जनता के हित में चल रहे विकास कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस समीक्षा बैठक मे सांसद दुर्ग विजय बघेल, साजा विधायक ईश्वर साहू, कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसएसपी रामकृष्ण साहू, जिपं सीईओ टेकचंद अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। इसी प्रकार वे थान-खम्हरिया के पास ग्राम करमु में स्थित प्राचीन मां चंडी मंदिर के नव-निर्माण के भूमिपूजन समारोह में शामिल हुए। मंदिर प्रांगण में पूजा कर समस्त ग्रामवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वैदिक रीति-रिवाज से मंदिर जीर्णोद्धार कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत के विकास के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा भी की।