फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Deputy CM Vijay Sharma and Minister Dayaldas Baghel participated in four day Sant Kabir Samagam fair in Bemetr

Bemetra: चार दिवसीय संत कबीर समागम मेले में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री दयालदास बघेल

Sun, 14 Jan 2024 06:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 14 Jan 2024 06:53 PM IST
सार

कबीरपंथ के गुरू प्रकाश मुनिनाम साहेब ने कहा कि कबीर पंथ कोई धर्म या जाति नहीं, बल्कि सतगुरु कबीर साहेब द्वारा दिखाया हुआ एक मार्ग है। इस मार्ग पर चलकर हर धर्म, जाति और मजहब का व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है।

विज्ञापन
Deputy CM Vijay Sharma and Minister Dayaldas Baghel participated in four day Sant Kabir Samagam fair in Bemetr
डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री दयालदास बघेल समेत अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले के ग्राम लोलेसरा में चार दिवसीय पंथ श्री हुज़ूर उग्रनाम साहेब स्मृति में कबीर पंथ के संत समागम मेला का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को मेला का तीसरा दिन था। मेले में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक व खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, साजा विधायक ईश्वर साहू, कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसपी भावना गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु् शामिल हुए। दोनों मंत्रियों ने साहेब बंदगी की जयघोष के साथ कबीर पंथ गुरु प्रकाश साहेब नाम से आशीर्वाद प्राप्त किया। 

विज्ञापन

 

कबीरपंथ के गुरू प्रकाश मुनिनाम साहेब ने कहा कि कबीर पंथ कोई धर्म या जाति नहीं, बल्कि सतगुरु कबीर साहेब द्वारा दिखाया हुआ एक मार्ग है। इस मार्ग पर चलकर हर धर्म, जाति और मजहब का व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है। उन्होंने अपने अनुयायियों को सदाचार और सत्य का मार्ग दिखाते हुए साहेब बंदगी अभिवादन का मूल स्वरूप व संदेश दिया। गुरू प्रकाश मुनिनाम साहेब ने कहा कि कबीरपंथ के लोग जब भी अपनों से मिलते है तो उन्हे सच्ची भाव और सम्मान से साहेब बंदगी से अभिवादन किया जाता है। कबीरपंथ में मान्यता है कि हर व्यक्ति के अंदर ईश्वर और परमात्मा का वास है, उसी को सम्मान देते हुए साहेब बंदगी कहते है। 

विज्ञापन


कबीर के दिखाए रास्ते में सबको चलना चाहिए– विजय शर्मा 

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कबीर पंथियों को संबोधित करते हुए कहा कि कबीर के दिखाए रास्ते में हम सबको चलने का प्रयास करना चाहिए। प्रदेश में प्रेम व सद्भाव का वातावरण सदैव से रहा है। इस समागम मेले की ख्याति दूर-दूर तक है। जहां से बड़ी संख्या में कबीर साहब को मानने वाले अनुयायी हर साल आते हैं मेले में छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों के कबीर के अनुयायी बड़ी संख्या में पहुंचे हुए हैं। मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि बहुत बड़ी सौभाग्य की बात है कि ग्राम लोलेसरा में भव्य मेला का आयोजन हो रहा है। हमारे गुरुदेव का हम सब आशिर्वाद ले रहे हैं। संत समागम मेला का यह 10वां साल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed