फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Deputy CM Vijay Sharma's visit to Bemetara

Bemetara: डिप्टी सीएम विजय शर्मा का आज बेमेतरा दौरा, लोलेसरा के मेला स्थल का करेंगे निरीक्षण

Thu, 11 Jan 2024 11:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 11 Jan 2024 11:03 AM IST
सार

जिले के बेमेतरा-कवर्धा नेशनल हाईवे किनारे स्थित ग्राम लोलेसरा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंथ श्रीहुजूर उग्रनाम साहब स्मृति संत समागम मेला का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Deputy CM Vijay Sharma's visit to Bemetara
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बेमेतरा-कवर्धा नेशनल हाईवे किनारे स्थित ग्राम लोलेसरा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंथ श्रीहुजूर उग्रनाम साहब स्मृति संत समागम मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला 12 से 15 जनवरी तक होगा। इस धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज गुरुवार को डिप्टी सीएम विजय शर्मा निरीक्षण करेंगे। वे आज सुबह 11 बजे बेमेतरा आयेंगे। इसके बाद 12 बजे कबीरधाम जिले के लिए रवाना होंगे। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि लोलेसरा में होने वाले आयोजन की विशालता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि प्रदेश से ही नहीं, अन्य प्रदेशों से भी काफी तादाद में कबीर पंथ के अनुयायी शामिल होते हैं। इसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल होते है। इस आयोजन को लेकर बीते दिनों जिला प्रशासन के अधिकारियों ने संत समागम मेला स्थल का निरीक्षण किया था। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आयोजन के संबंध मे सभी आवश्यक तैयारी समय पर पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा की मेले में आने वाले लोगों को कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था आदि की जानकारी ली। नगर पालिका बेमेतरा सीएमओ को अपने सफाई कर्मचारियों को मेला स्थल में तैनात रहने कहा है। बेमेतरा एसपी भावना गुप्ता ने मेला स्थल मे सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने पुलिस अधिकारी को निर्देश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed