फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Diarrhea spread in Dogitarai village in Bemetra

Bemetra: डोगीतराई गांव में फैला डायरिया, इलाज के दौरान एक की मौत, नौ अस्पताल में भर्ती

Fri, 29 Sep 2023 05:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 29 Sep 2023 05:07 PM IST
सार

बेमेतरा जिले के साजा ब्लॉक के तहत ग्राम डोगीतराई में डायरिया ने कहर बरपा रखा है। इस गंभीर बीमारी की चपेट में आने से 14 वर्षीष बालिका लक्ष्मी यादव की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Diarrhea spread in Dogitarai village in Bemetra
अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले के साजा ब्लॉक के तहत ग्राम डोगीतराई में डायरिया ने कहर बरपा रखा है। इस गंभीर बीमारी की चपेट में आने से 14 वर्षीष बालिका लक्ष्मी यादव की मौत हो गई है। वर्तमान में गांव के ही नौ लोगों का उपचार साजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। 

विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती सभी लोग अब रिकवर हो रहे है। बताया जा रहा है कि इस गांव में नल जल योजना के तहत पीने के पानी की लिए पाइप लाइन बिछाई गई है। ये पाइप लाइन कई जगह से लीकेज थी। इसी लीकेज से ही दूषित पानी घरों में सप्लाई हो गया। जब लोगों ने दूषित पानी पीया तो बीमार हो गए। 

विज्ञापन

 

आनन-फानन में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती के दौरान ही 14 वर्षीय बालिका लक्ष्मी यादव की मौत हुई है। शुक्रवार को गांव में डायरिया की जानकारी मिलते ही साजा एसडीएम विश्वासराव मस्के पहुंचे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव में पहुंची है। यहां लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर जांच के निर्देश दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed