सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   District level school admission festival Minister felicitated students

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव : मंत्री ने छात्रों का किया अभिनंदन, बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए 10 लाख की सौगात

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 16 Jun 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
सार

आज सोमवार को बेमेतरा जिले के ग्राम मोहरेंगा स्थित पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।

District level school admission festival Minister felicitated students
जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज सोमवार को बेमेतरा जिले के ग्राम मोहरेंगा स्थित पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय नवागढ़ विधायक व खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, छग रजककार विकास बोर्ड अध्यक्ष प्रह्लाद रजक समेत जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने स्कूल में नवप्रवेशी बच्चों का गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत व शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। 

Trending Videos


सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत कक्षा 9 वीं के 10 बालिका को साइकिल वितरित की। मंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रवेश उत्सव के माध्यम से यह सुनिश्चित करना है, कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। हर बच्चा स्कूल जाए, यह संकल्प शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी से ही हम शिक्षित व आत्मनिर्भर राज्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही भविष्य की नींव है। ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षणिक वातावरण को समृद्ध करने के लिए ऐसे आयोजन का महत्वपूर्ण योगदान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना भी आवश्यक है। स्कूल प्रारंभिक जीवन की दिशा तय करता है। सभी पालक अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। बच्चों से स्कूल में क्या पढ़ाया, इसकी जानकारी भी लें। इस कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इससे प्रभावित होकर मंत्री श्री बघेल ने बच्चों को 20-20 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि व स्कूल परिसर में बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा किया। स्कूल परिसर में पौधे भी लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed