फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Dozens of villages lost contact due to floods in Bemetara

बाढ़ से बुरा हाल : दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क, कई इलाकों में भरा पानी, 137 गांवों में बाढ़ का खतरा

Sat, 16 Sep 2023 03:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 16 Sep 2023 03:07 PM IST
सार

जिले में बाढ़ की स्थिति निर्मित होने की वजह से लोगों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर पीएस एल्मा ने सभी अधिकारियों को राहत कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Dozens of villages lost contact due to floods in Bemetara
बेमेतरा में बाढ़ से बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में गुरुवार व शुक्रवार को हुई बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। नदी व नाले किनारे बसें दर्जनों गांव से संपर्क टूट गया है। शनिवार को जिले में बारिश का दौर कम हुआ है। ऐसे में पुलिस व प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। शनिवार की सुबह विभिन्न गांव से करीब 100 से अधिक लोगों का रेस्क्यू अभियान चलाकर बाहर निकाला गया। इन गांव में मोटर बोट के माध्यम से पुलिस व नगर सेना के जवान भेज जा रहे हैं। 

विज्ञापन


जिले के नांदघाट से तारपोंगी रोड बंद है। बाढ़ मे फंसे 65 लोगों को ग्राम बागलेडी( साजा) से सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस चौकी मारो क्षेत्र ग्राम अमलडीहा घाट शिवनाथ नदी के ऊपर करीब सात आठ फीट पानी चल रहा है। तिलाईपार से धौराभाट-नवागढ़ रोड आज सुबह चालू हो गया है। इसी प्रकार बावनलाख-अमोरा मार्ग बंद है। नांदघाट जाने वाले रोड मे भरदा के आसपास ज्यादा पानी भर गया है। ग्राम पंचायत पंचभैया में उपस्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन बाढ़ की चपेट में है। ग्राम धंनगाव से झिलगाकापा भी बंद है। अमोरा घाट पर पानी भराव होने से बेमेतरा-बेरला मार्ग बंद है। यहां पर पुलिस बल तैनात किए गए है।

विज्ञापन

कंट्रोल रूम पर सूचना दें - कलेक्टर 

जिले में बाढ़ की स्थिति निर्मित होने की वजह से लोगों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर पीएस एल्मा ने सभी अधिकारियों को राहत कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपील की है कि नदी-नालों, पुराने पुल-पुलिया आदि को पार करते समय एहतियात बरतें। इसके साथ ही बाढ़ की जानकारी मिलने पर जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 7824-222103 में सूचना दें। मौके पर राजस्व विभाग की टीम को भी भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
जिले के 137 गांवों को खतरा 
जिले के प्रमुख नदियों के किनारे करीब 137 गांव बसे हुए हैं। तहसील बेरला के 50 गांव, तहसील बेमेतरा के 32 गांव, तहसील साजा के 16 गांव, तहसील थानखम्हरिया के चार गांव और  तहसील नवागढ़ के 35 गांव हैं। इस तरह से कुल 137 गांव बाढ़ में प्रभावित होने की आशंका रहती है। भारी बारिश होने से इन गांवों में शिवनाथ, सुरही, खारुन, हाफ नदी तथा डोटूनाला का पानी घुस जाता है।
 

बेमेतरा जिले में इस मानसून बारिश के आंकड़े - 

तहसील का नाम            बारिश(मिमी में)

थानखम्हरिया                                669.5
नवागढ़                                      664.1
बेमेतरा                                    755.5
साजा                                      892.0
बेरला                                      831.4
नांदघाट                                  669.3
देवकर                                    883.5
भिंभौरी                                  785.3
औसत                                   790.3

नोट – आंकड़े राजस्व विभाग के वर्षा पोर्टल अनुसार है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed