{"_id":"68c7bfc6fc6602d043060c2a","slug":"fake-medicine-was-being-sold-to-farmers-after-complaint-a-case-was-filed-against-the-agriculture-centre-operat-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा : किसानों को बेच रहा था नकली दवा, शिकायत के बाद कृषि केन्द्र संचालक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा : किसानों को बेच रहा था नकली दवा, शिकायत के बाद कृषि केन्द्र संचालक के खिलाफ मामला दर्ज
Mon, 15 Sep 2025 02:34 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:34 PM IST
सार
प्रदेश के कृषि प्रधान जिले बेमेतरा में नकली कृषि दवा बेचे जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर की शिकायत बाद कृषि केन्द्र संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के कृषि प्रधान जिले बेमेतरा में नकली कृषि दवा बेचे जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर की शिकायत बाद कृषि केन्द्र संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। यह मामला दाढ़ी पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोदवा का है। मिली जानकारी अनुसार नोएडा (यूपी) के एक निजी कृषि कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर आशीष जांगडा ने शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम कोदवा के कृषि केन्द्र संचालक होरीलाल वर्मा पिता दुखुराम वर्मा द्वारा एक दवाई को लिक्विड फाम में बेचा जा रहा हैं।
विज्ञापन
असली दवा पाउडर फाम में आता हैं। मौके पर जाकर पुलिस ने जांच किया तो शिकायत सही पाई गई। पुलिस ने मौके से 40 बोतल (22.75 लीटर) नकली ट्राईडिम दवा को जब्त किया है। आरोपी होरीलाल वर्मा के खिलाफ कॉपीराइट की धारा 63, 65 व ट्रेड मार्क की धारा 102, 103, 104, BNS की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन