फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Family dispute and character doubt took life in Bemetara murder

कातिल पति: पत्नी के चरित्र पर करता था शक, वारदात से पहले मिलने के लिए बुलाया; पुलिस ने दबोचा

Fri, 09 Feb 2024 06:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 06:11 PM IST
सार

बेमेतरा में पारिवारिक विवाद और चरित्र पर शक के बाद पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति को जेल भेजा गया।

विज्ञापन
Family dispute and character doubt took life in Bemetara murder
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के कंडरका क्षेत्र के ग्राम नेवनारा के पास उरला-कंडरका-बेरला मुख्य मार्ग के पास 18 जनवरी को एक महिला की लाश मिली। यह लाश 95 प्रतिशत तक जल गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। 

विज्ञापन


हत्याकांड को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया है। मामले में पति सतीश कुमारा सनसनवाल उर्फ काले पिता अजमेर सिंह उम्र 39 निवासी शिवपुरी कालोनी, नरवाना रोड जिंद जिला-जिंद (हरियाणा) वर्तमान निवास श्री मंगला ट्रक बॉडी एंड इंजीनियरिंग, धनेली, रायपुर (छग) को रायपुर से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी कंवल सिंह नेताम ने बताया कि महिला की पहचान रायपुर निवासी रूबीना उर्फ सोनिया पति सतीश के नाम से हुई। रूबीना की शादी सतीश से हुई थी। तब उसने अपना नाम बदलकर सोनिया रख ली थी। दोनों के दो बच्चे है, जो वर्तमान में अपने दादा-दादी के पास जिंद (हरियाणा) में रह रहे हैं। पति सतीश हमेशा सोनिया के चरित्र पर शक किया करता था। आए दिन घर में मारपीट-विवाद करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सोनिया अलग होकर हीरापुर में किराये के मकान में रहती थी। पास के होटल में काम कर अपनी आजीविका चलाती थी। 17 जनवरी को आरोपी सतीश ने मृतिका को मिलने के लिए बुलाया था। इसके बारे में मृतिका ने अपने परिचित को बताई थी। मुलाकात होने पर सतीश मृतिका को स्कूटी में बैठाकर रायपुर व आसपास के अलग-अलग जगह पर घूमाता रहा। 

सिलतरा से अंदर-अंदर के रास्ते से होकर घटना स्थल ग्राम नेवनारा के समीप नाला के पास के कच्चे रास्ते में लेकर आया। मृतिका को उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर व पेचकस से गले, छाती में वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पहचान छुपाने के उद्देश्य से पेट्रोल डालकर लाश को आग लगा दी। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से स्कूटी से फरार हो गया था। 


मामले में पुलिस की साइबर विंग ने बेहतर काम किया। जिस दिन यह शव मिला था। उसके बीते दो दिन पहले के मोबाइल टावर के सभी नंबर को ट्रेस किया गया। इस दौरान कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर मिले। जिसमें एक नंबर मृतिका का था। मोबाइल नंबर के पते पर पुलिस की टीम रायपुर पहुंची। जिसके बाद पूरा खुलासा हुआ। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम जिंद (हरियाणा) पहुंची। पुलिस टीम को वहां सतीश नहीं मिला। वह अपना ठिकाना बदल रहा था। बाद में रायपुर में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी पति सतीश को रायपुर से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed