फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Female supervisor recruitment exam started in Chhattisgarh

Chhattisgarh: महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा शुरू, केंद्रों पर लगी परीक्षार्थियों की लाइन

Sun, 27 Aug 2023 11:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा/कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा/कबीरधाम Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 27 Aug 2023 11:49 AM IST
सार

रविवार यानी आज छत्तीसगढ़ में व्यापमं द्वारा महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा दो पाली में आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
Female supervisor recruitment exam started in Chhattisgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रविवार यानी आज छत्तीसगढ़ में व्यापमं द्वारा महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा दो पाली में आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा को लेकर व्यापमं ने कबीरधाम व बेमेतरा जिले में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। मिली जानकारी अनुसार, पहली पाली सुबह 10 से 12.15 में पर्यवेक्षक (खुली सीधी भर्ती) परीक्षा शुरू हो गई है। वहीं, दूसरे पाली परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 4.15 बजे तक होगी। इस पाली में केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगी। इन दोनों पाली की परीक्षा में केवल महिला अभ्यर्थी शामिल होंगी। 

विज्ञापन


कबीरधाम जिले में आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा में कुल सात हजार 550 में से छह हजार 484 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 1,066 अनुपस्थित थे। उधर, बेमेतरा जिले में आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा में कुल पांच हजार 836 में से चार हजार 931 अभ्यर्थी उपस्थित थे और वहीं 905 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में मोबाइल, कैल्कुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि पर पूर्ण प्रतिबंध है। परीक्षा के दौरान असामाजिक तत्वों, नकल आदि को रोकने उड़नदस्ता दल गठित किया गया है। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्रों में गोपनीय सामग्री पहुंचाने व परीक्षा बाद पुनः गोपनीय सामग्री सुरक्षित जमा करने पर्यवेक्षक की नियुक्ति करते हुए पर्याप्त मात्रा में परीक्षा केन्द्रवार पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। यह परीक्षा ओएमआर शीट में कराई जा रही है। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों को केवल प्रश्न पत्र दिया जाएगा। ओएमआर शीट को जांच के लिए व्यापमं कार्यालय भेजा जाएगा। कबीधाम जिले में कुल 25 व बेमेतरा जिले में 18 केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed