सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Food Minister visits shops to gather information after GST changes

Bemetra: खाद्य मंत्री ने जीएसटी में बदलाव के बाद दुकानों में जाकर ली जानकारी, लोगों से किया संवाद

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 25 Sep 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
सार

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में त्योहारी सीजन में लोगों को जीएसटी दरों में कटौती का बड़ा उपहार मिला है और इससे रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं सस्ती हुई हैं।

Food Minister visits shops to gather information after GST changes
मंत्री ने खरीददारों से चर्चा की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुरुवार को जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक व प्रदेश के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने जीएसटी रिफॉर्म के संदर्भ में बेमेतरा शहर के किराना स्टोर, ऑटोमोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में जाकर व्यापारियों व ग्राहकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने खरीदारों से चर्चा करते हुए जीएसटी सुधारों पर लोगों के विचार सुने। लोगों ने बताया कि दवाइयों और राशन की कीमत घटने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। इस मौके पर मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि जीएसटी दरों में हुए ऐतिहासिक सुधारों के बाद बाजारों में रौनक बढ़ी है और लोग लगातार खरीदारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में त्योहारी सीजन में लोगों को जीएसटी दरों में कटौती का बड़ा उपहार मिला है और इससे रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं सस्ती हुई हैं। जीएसटी सुधार से देश की आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी, जिससे स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए व्यापक जीएसटी सुधारों से टैक्स में कमी आई है और ग्राहकों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed