फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   four lakhs rupees fraud from girl in the name of job in chhattisgarh PHE department in bemetara

नौकरी के नाम पर ठगी: पीएचई विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर भर्ती का दिया झांसा; मैकेनिक ने ठग लिए चार लाख

Fri, 26 May 2023 01:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 26 May 2023 01:20 PM IST
सार

आरोपी ने दावा किया था कि उसकी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के बड़े अधिकारियों से पहचान है। युवती को पीएचई  विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी पर लगवा सकता है। इसके लिए 5.50 लाख रुपये देना होगा। 

विज्ञापन
four lakhs rupees fraud from girl in the name of job in chhattisgarh PHE department in bemetara
job fraud - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर एक युवती के साथ 3.99 लाख रुपये की ठगी हो गई। आरोपी ने युवती को पीएचई विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर बनाने का झांसा दिया था। खास बात यह है कि झांसा देने वाला खुद मैकेनिकल है। नौकरी और रुपये नहीं मिलने पर युवती ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामला बेरला थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी नसीर खान ने बताया कि बेरला निवासी निधि त्रिपाठी की करीब तीन साल पहले दुर्ग के सुभाष नगर निवासी कंप्यूटर मैकेनिक अरशद कुरैशी से पहचान हुई। उसका बेरला में आना-जाना होता था। आरोपी अरशद कुरैशी ने दावा किया था कि उसका लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के बड़े अधिकारियों से पहचान है। युवती को पीएचई  विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी पर लगवा सकता है। इसके लिए 5.50 लाख रुपये देना होगा। 
विज्ञापन


आरोपी की बातों में आकर युवती ने 22 जून 2021 से 8 मार्च 2022 तक किश्तों में उसके बैंक खाता में 5 लाख 44 हजार रुपये जमा किए। एक साल बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। इसके बाद युवती ने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उसने वर्ष 2022 में 1.45 लाख वापस किए। बाकी रुपयों के लिए बार-बार कहने पर आरोपी ने एक बार 1.55 व 2 लाख रुपये का चेक दिया, पर वो भी बाउंस हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed