फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Four people of the same family ate poison

Bemetara: बहू को हुआ गर्भपात तो ससुर ने मायके पक्ष को फंसाने की दी धमकी, परिवार के चार लोगों ने खाया जहर

Sat, 08 Jul 2023 06:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 08 Jul 2023 06:41 PM IST
सार

गर्भवती होने के बाद युवती प्रसव के लिए चिचोली गांव आई हुई थी। लेकिन, उसका गर्भपात हो गया। इसी बीच युवती के ससुर का फोन आया। ससुर ने युतवी के मामा से प्रसव की तारीख पूछा। तब मामा ने बताया कि युवती का गर्भपात हो गया है।

विज्ञापन
Four people of the same family ate poison
सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहरीला कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। पूरा मामला जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र का है। मिली  जानकारी के मुताबिक चिचोली गांव की एक युवती का भाटापारा के युवक के साथ विवाह हुआ है। गर्भवती होने के बाद युवती प्रसव के लिए चिचोली गांव आई हुई थी। लेकिन, उसका गर्भपात हो गया। इसी बीच युवती के ससुर का फोन आया। ससुर ने युतवी के मामा से प्रसव की तारीख पूछा। तब मामा ने बताया कि युवती का गर्भपात हो गया है।

विज्ञापन


इस पर ससुर नाराज हो गया है और जबरन गर्भपात का आरोप लगाते हुए युवती के घर वालों के खिलाफ थाने में शिकायत करने की धमकी दी। धमकी से युवती के मायके वाले डर गए और युवती, उसकी मां, मामा,  भाई ने जहरीला कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। 

विज्ञापन


घटना के बाद दो महिला और दो पुरुषों की हालत बिगड़ने लगी। पड़ोसियों ने इस घटना के बारे में सरपंच को जानकारी दी। सरपंच ने नांदघाट थाना में जानकारी दी। आनन- फानन में पड़ोसियों ने चारों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बलौदाबाजार रेफर कर दिया गया है। वर्तमान में सभी का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed