{"_id":"6502938c34d275f934059349","slug":"fraudsters-are-cheating-by-showing-fear-of-cutting-electricity-connection-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetra: बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर जालसाज कर रहे ठगी, लोगों के मोबाइल पर भेज रहे मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetra: बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर जालसाज कर रहे ठगी, लोगों के मोबाइल पर भेज रहे मैसेज
Thu, 14 Sep 2023 10:31 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 14 Sep 2023 10:31 AM IST
सार
बेमेतरा के बिजली कंपनी ने अपने सभी ग्राहकों से ठगी से बचने अपील की है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं के मोबाइल पर फेक एसएमएस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा के बिजली कंपनी ने अपने सभी ग्राहकों से ठगी से बचने अपील की है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं के मोबाइल पर फेक एसएमएस भेजे जा रहे हैं, जिसमें बिजली बिल भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काटने का संदेश लिखा होता है। साथ ही मैसेज में लिखे 10 अंकों के फर्जी मोबाइल नंबर से संपर्क करने कहा जाता है। इस नंबर पर फोन करने पर साइबर ठग बिजली कनेक्शन कटने का झांसा देते हैं। कंपनी ने साइबर ठगी से सावधान रहने को कहा है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि कंपनी कभी भी अपने उपभोक्ता को 10 अकों के मोबाइल नंबर से कोई मैसेज नहीं भेजती है और न ही 10 अंकों के मोबाइल नंबर पर किसी तरह के भुगतान स्वीकार किया जाता है। बिजली कंपनी न ही कभी किसी लिंक को क्लिक करने के लिए कहती है और न ही मोर बिजली मोबाइल एप के अलावा किसी अन्य एप को डाउनलोड करने या उपयोग करने को कहती है।
विज्ञापन
साइबर ठग उपभोक्ता नंबर के बजाय उपभोक्ता का मोबाइल नंबर मांगते हैं और भुगतान संबंधी जानकारी देने की बात कहते हैं। साथ ही ये प्ले स्टोर में जाकर किसी एप को डाउनलोड करने कहते हैं, जिससे उपभोक्ता धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन