फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   girl first lover murdered her second lover police arrested and sent accused to jail in Bemetra

Bemetra: युवती के पहले प्रेमी ने की दूसरे आशिक की हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को भेजा जेल

Thu, 29 Feb 2024 12:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 29 Feb 2024 12:05 PM IST
सार

आरोपी का एक लड़की के साथ करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच उस लड़की का मृतक भूपेश बिजौर के साथ भी एक वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी आरोपी को होने पर मृतक भूपेश बिजौर की हत्या का प्लान बनाया। 

विज्ञापन
girl first lover murdered her second lover police arrested and sent  accused to jail in Bemetra
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले के पुलिस चौकी कंडकरा क्षेत्र अंतर्गत गोडगिरी नाला के नीचे 27 फरवरी को 23 वर्षीय युवक भूपेश बिजौर की शव मिली थी। इस मामले में आरोपी कमल नारायण सिन्हा ने सरेंडर कर दिया था। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। बुधवार को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है। पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई कंवल सिंह नेताम ने बताया कि आरोपी कमल नारायण सिन्हा से पूछताछ की गई। 

विज्ञापन

 

आरोपी का एक लड़की के साथ करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच उस लड़की का मृतक भूपेश बिजौर के साथ भी एक वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी आरोपी को होने पर मृतक भूपेश बिजौर की हत्या का प्लान बनाया। 

विज्ञापन

 

26 फरवरी की देर शाम को मृतक भूपेश को बुलाकर स्कूटी से गोडगिरी मार्ग के पास बने पुल किनारे शराब पीने बैठ गए। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी कमल नारायण सिन्हा ने अपने पास रखे चाकू से भूपेश की हत्या कर दी। नाला में पड़े पत्थर को उठाकर तीन-चार बार उसके सिर में मारा। पुलिस ने आरोपी कमल नारायण सिन्हा पिता विजय कुमार सिन्हा उम्र 20, निवासी ग्राम हसदा, पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला को 27फरवरी को गिरफ्तार कर आज बुधवार 28 फरवरी को न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed