फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Harassment of a minor on the pretext of marriage police arrested the accused in Bemetra

Bemetra: शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Sat, 23 Dec 2023 07:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 23 Dec 2023 07:47 PM IST
सार

बेमेतरा में किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह मामला नांदघाट थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी मारो का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Harassment of a minor on the pretext of marriage police arrested the accused in Bemetra
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा में किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह मामला नांदघाट थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी मारो का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस चौकी मारो प्रभारी डीएल सोना ने बताया कि नाबालिग के परिजन ने चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी लड़की को आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर, शादी का प्रलोभन देकर भगा कर ले गया है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया। 

विज्ञापन

 

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी कामदेव पात्रे पिता जमुना प्रसाद पात्रे उम्र 26 वर्ष के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया है। आरोपी कामदेव पात्रे द्वारा पीड़िता को नाबालिक होना जानते हुए भी शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट से रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed