बेमेतरा में भारी बारिश: शिवनाथ नदी के बहे आठ वर्षीय बालक का 24 घंटे बाद सुराग नहीं, रेस्क्यू अभियान जारी
शिवनाथ नदी के मऊ घाट से लेकर नांदघाट तक नदी में बच्चे का तलाश किया जा रहा है। शिवनाथ नदी के किनारे बसे गांव के कोटवार को जानकारी दी गई है। फिलहाल बालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले में बारिश का दौर जारी है। जिले के सभी नदी-नाले में बाढ़ का पानी आने से दर्जनभर गांवों का संपर्क टूट गया है। इस वर्ष पूरे जिले में 790.3 मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं गुरुवार की सुबह चांदनू थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ स्थित शिवनाथ नदी घाट में बहे आठ वर्षीय बालक का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका।
मिली जानकारी अनुसार नदी में बहे बालक का नाम जितेंद्र साहू, पिता केशव साहू, निवासी ग्राम भनसूली है। जितेन्द्र मां के साथ नाना घर आया था। सुबह अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। तभी नदी के तेज धार में बह गया। बालक को बहता देख उसके साथियों ने अन्य लोगों को जानकारी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने नदी में जितेंद्र को बचाने के लिए कूदे, लेकिन तेज बहाव होने के कारण बच्चे का पता नहीं चल सका। शुक्रवार को भी पुलिस की टीम ने रेस्क्यू अभियान जारी रखा। शिवनाथ नदी के मऊ घाट से लेकर नांदघाट तक नदी में बच्चे का तलाश किया जा रहा है। शिवनाथ नदी के किनारे बसे गांव के कोटवार को जानकारी दी गई है। फिलहाल बालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
जिले के साजा तहसील में सबसे ज्यादा बारिश
बेमेतरा जिले में एक जून से 15 सितंबर तक 790.3 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश तहसील साजा क्षेत्र में 892 मिमी व न्यूनतम 664.1 मिमी नवागढ़ तहसील क्षेत्र में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार बेमेतरा तहसील में 755.5 मिमी, नांदघाट तहसील में 669.3 मिमी, भिंभौरी तहसील में 785.3मिमी, बेरला 831.4 तहसील में मिमी, थानखम्हरिया तहसील में 841.5मिमी व देवकर तहसील में 883.5मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है।